*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕रंगों का त्योहार होली केवल रंग खेलने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समय है अपने जीवन और घर से नकारात्मकता को बाहर निकालकर शुभता लाने का भी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले घर की सफाई का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के साथ ही हमें अपनी बुरी आदतों और घर की उन वस्तुओं को भी हटा देना चाहिए, जो हमारी उन्नति में रुकावट बन रही हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, तो होली आने से पहले अपने घर के कोने-कोने की सफाई करें।
🛑घर से तुरंत हटा दें ये 5 अशुभ चीजें
⚜️टूटे हुए बर्तन
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
वास्तु में टूटे हुए कांच या बर्तनों को दरिद्रता का प्रतीक माना गया है। इससे न केवल मानसिक तनाव बढ़ता हैं, बल्कि ये सकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आपके किचन में टूटे हुए कप या प्लेट्स हैं, तो उन्हें होली की सफाई में जरूर बाहर निकालें।
⚜️बंद घड़ी
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
घड़ी को प्रगति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो वह आपकी तरक्की को भी रोक सकती है। बंद घड़ियां घर के सदस्यों के भाग्य को कमजोर कर देती हैं और महत्वपूर्ण कामों में देरी का कारण बनती हैं। इसलिए इन्हें सही कराएं या घर से बाहर करें।
⚜️खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्सर हम पुराने मोबाइल, चार्जर या अन्य चीजों को स्टोर रूम में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स राहु दोष पैदा करते हैं, जिससे घर में कलह और अचानक परेशानियां आने लगती हैं। इसलिए उन्हें होली आने से पहले घर से हटा दें।
⚜️फटे-पुराने जूते और चप्पल
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
घर की दहलीज या अलमारी में रखे फटे जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होते हैं। इन्हें घर में रखने से शनि देव का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें तुरंत हटाएं।
⚜️सूखे हुए पौधे
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
पौधे जीवन और विकास के प्रतीक हैं, लेकिन अगर वे सूख जाएं तो उनसे नकारात्मकता फैलने लगती है। ऐसे में होली से पहले घर से सूखे हुए पौधों को हटाकर नए और हरे-भरे पौधे लगाएं।
⚜️क्यों जरूरी है होली से पहले सफाई?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
होलिका दहन की अग्नि पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। जब हम घर से पुराना कबाड़ यानी कोई भी नकारात्मक वस्तुएं हटाते हैं, तो घर में शुभता का आगमन होता है। साथ ही साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी वास करती हैं।
🚩जयजयश्रीराधेराधे🚩