जीवा गांव (रैला सैंज) के ओमप्रकाश शर्मा जी का निधन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
ब्यूरो,कुल्लू
हिमाचल प्रदेश

जीवा गांव (रैला सैंज) के श्रद्धेय ओमप्रकाश शर्मा जी ने अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के श्रीचरणों में लीन होकर देवलोक गमन किया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और समाज ने एक सुसंस्कृत, बहुआयामी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व को खो दिया है।
ओमप्रकाश शर्मा जी संगीत साधना में निपुण थे। उनकी कला से प्रभावित होकर आधुनिक हिमाचल के निर्माता, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी ने उन्हें सम्मान स्वरूप ढोलक एवं हारमोनियम भेंट किए थे, जो उनकी संगीत प्रतिभा का जीवंत प्रमाण है।
संगीत के साथ-साथ उन्हें ज्योतिष शास्त्र का भी गहन ज्ञान था। उनके परामर्श से अनेक लोग लाभान्वित हुए और वे समाज में मार्गदर्शक के रूप में सम्मानित रहे।
उनका सरल स्वभाव, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक दृष्टि सदैव स्मरणीय रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।