देवभूमि न्यूज 24.इन
पुलिस थाना सदर नाहन, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में दर्ज अभियोग संख्या 12/26 दिनांक 26.01.2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 332(C), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अब तक पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं।
अन्वेषण को गहनता से आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी रोहित कुमार, पुत्र श्री राजिन्द्र कुमार, निवासी गांव जैदरी, तहसील व थाना छछरोली, जिला यमुनानगर (हरियाणा), उम्र 20 वर्ष, को भी गिरफ्तार कर लिया है। माननीय न्यायालय से उक्त आरोपी का 06 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि उपरोक्त सभी आरोपी पूर्व में भी दंगे एवं मारपीट जैसे आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि इस प्रकार है—
आरोपी रोहित कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना छछरोली में अभियोग संख्या 74/22 दिनांक 23.02.2022, धारा 148, 149, 307, 323, 452, 506 भा.दं.सं. दर्ज है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोपी विशाल के विरुद्ध थाना छछरोली में अभियोग संख्या 118/20 दिनांक 27.05.2020, धारा 148, 149, 323, 354(3), 452, 506 भा.दं.सं. दर्ज है, जिसमें यह आरोपी माननीय न्यायालय से सजायाफ्ता है।
आरोपी आशिक के विरुद्ध पुलिस थाना छछरोली में अभियोग संख्या 321/24, धारा 351(3), 126, 3(5), 238 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज है, जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, ताकि भविष्य में हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और आपराधिक प्रवृत्ति के अन्य लोगों को भी कड़ा संदेश दिया जा सके।