जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित, अधिसूचना लागू- उपायुक्त

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
नाहन,जिला सिरमौर

जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा 02 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अंतर्गत जिला की समस्त गैस एजेंसियों के लिए क्षेत्रवार/फोकल प्वाइंटवार आपूर्ति की तिथि, समय एवं कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।
उपभोक्ताओं की सुविधा एवं जानकारी के लिए अधिसूचना की प्रति जिला की सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है।
यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शमशेर सिंह ने बताया कि जिला की सभी गैस एजेंसियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अधिसूचना में दर्शाई गई तिथियों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगी।
उन्होंने गैस एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं की जानकारी व सुविधा के लिए अधिसूचित रूट चार्ट की प्रति गैस आपूर्ति वाहनों में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
संपर्क विवरण
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में निम्नलिखित कार्यालयों एवं गैस एजेंसियों से संपर्क किया जा सकता है—
जिला नियंत्रक कार्यालय, नाहन: 01702-222558
गैस एजेंसी नाहन: 01702-222501, 01702-225599
पोसवाल इंडेन, खैरी: 93152-78750
प्रदीप गैस सर्विस, पांवटा साहिब: 01704-222130
गैस एजेंसी, राजगढ़: 01799-221112
शहीद कुलविंदर गैस एजेंसी, ददाहू: 01702-267749
शहीद कल्याण गैस एजेंसी, शिलाई: 01704-278553
गैस एजेंसी, हरीपुरधार: 70188-14875
शुभ इंडेन गैस एजेंसी, अंबोया: 01704-248677
भाटिया इंडेन गैस एजेंसी, गोरखूवाला: 01704-238868
पांवटा इंडेन गैस एजेंसी, पांवटा साहिब: 86290-93690
खंडूजा गैस एजेंसी, माजरा: 82190-82503
नोहरा इंडेन, नोहराधार: 82194-61600
अन्वी गैस एजेंसी, संगड़ाह: 98165-50088
सराहां कलां गैस एजेंसी, सराहां: 01799-236163
सुनील भारत गैस एजेंसी, सतौन: 98820-52109