देवभूमि न्यूज 24.इन
शिमला
यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवहन नियमों के सख्त अनुपालन के उद्देश्य से आरटीओ शिमला द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बस संख्या HP-51-3201 को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आगामी कानूनी कार्रवाई तक एचआरटीसी कार्यशाला में सुरक्षित रखा गया है।
जांच के दौरान निम्नलिखित गंभीर उल्लंघन सामने आए
वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र एक्सपायर्ड पाया गया तथा उसके पास वैध परमिट नहीं था।
चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं था।
वाहन पर विशेष सड़क कर वर्ष 2021 से लंबित था।
बस अपने निर्धारित परमिट मार्ग से बाहर संचालित की जा रही थी।
आरटीओ शिमला श्री विश्व मोहन देव चौहान ने कहा, “यात्री सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह वाहन स्पष्ट रूप से यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा था।”
आरटीओ शिमला ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई वाहन बिना वैध दस्तावेजों या असुरक्षित स्थिति में संचालित होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत आरटीओ कार्यालय शिमला को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जारी कर्ता
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
शिमला
हिमाचल प्रदेश