एसएफआई रोहनाट कमेटी का सम्मेलन संपन्न: कार्तिका अध्यक्ष और निशांत चुने गए सचिव

Share this post

कॉलेज भवन और सभी फैकल्टी शुरू करने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई (सिरमौर) स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रोहनाट कमेटी का सम्मेलन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती और कॉलेज की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन संगठन के राज्य सह-सचिव द्वारा किया गया।


नई कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए 21 सदस्यीय नई कमेटी का चुनाव किया गया। इसके साथ ही कार्यों के सुचारू संचालन के लिए 7 सदस्यीय सचिवालय का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्तिका को अध्यक्ष और निशांत को सचिव चुना गया।


देशव्यापी असमानता के खिलाफ हुंकार
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्य सह-सचिव ने कहा कि आज देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता गहरी होती जा रही है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे न केवल कैंपस की समस्याओं बल्कि देश में चल रही असमानता के खिलाफ भी अपने संघर्ष को तेज करें।
कॉलेज की समस्याओं पर आंदोलन का संकल्प
नवनिर्वाचित कमेटी ने कॉलेज की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की। सम्मेलन में मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगें रखी गईं:
स्वयं का भवन: कॉलेज की स्थापना के इतने समय बाद भी अभी तक अपनी निजी इमारत नहीं है, जिससे छात्रों को भारी असुविधा होती है।
फैकल्टी का विस्तार: वर्तमान में कॉलेज केवल ‘आर्ट्स फैकल्टी’ के भरोसे चल रहा है। कमेटी ने मांग की है कि यहाँ साइंस और कॉमर्स सहित सभी फैकल्टी तुरंत शुरू की जाएं।
नवनियुक्त सचिव निशांत ने कहा, “प्रशासन की अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द ही कॉलेज की अपनी इमारत और अन्य फैकल्टी के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो एसएफआई सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।”