राजकीय महाविद्यालय कफोटा में तीन दिवसीय EDP का शुभारंभ

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई,जिला सिरमौर

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में तीन दिवसीय Entrepreneurship Development Programme (EDP) का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का संचालन हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, संभावित उद्यमियों और व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहां उन्हें मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे अपने व्यावसायिक विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित कर सकें।


📌 EDP के प्रमुख विषय:
🔥 Financial Literacy
🔥 Digital Marketing
🔥 Business Model Canvas
कार्यशाला में डॉ. कुलदीप सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय महाविद्यालय कफोटा), प्रो. अनिकेत पुंडीर, प्रो. दिनेश, प्रो. सुमित्रा, श्री हर्ष कुमार (सहायक प्रबंधक) तथा श्री उमेश खन्ना (द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब) सहित महाविद्यालय एवं आईटीआई कफोटा के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर 55 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सत्र के दौरान श्री हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, व्यवसाय योजना निर्माण तथा Business Model Canvas के माध्यम से प्रभावी बिज़नेस प्लान तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन के संदेश के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।