जानकारी बनिए और सशक्त रहिए” : नाबार्ड के सौजन्य से शिलाई क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


नाबार्ड के सौजन्य से Himachal Pradesh State Cooperative Bank (वित्तीय साक्षरता केंद्र) शिलाई द्वारा ग्राम पंचायत कफोटा, शिलाई और पांवटा साहिब में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक श्री विक्रमजीत सिंह तथा वित्तीय साक्षरता समन्वयक बलबीर सिंह ने भाग लेकर बैंकों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम नागरिक यदि उपलब्ध वित्तीय योजनाओं का सही उपयोग करें तो आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।


इस दौरान National Bank for Agriculture and Rural Development (नाबार्ड) द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। बैंक की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana, Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana तथा Atal Pension Yojana की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।
किसान वर्ग को विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के सही उपयोग, ऋण सीमा, ब्याज दर और समय पर भुगतान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते उपयोग को देखते हुए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी समझाए गए। लोगों को सलाह दी गई कि वे अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी और एटीएम पिन किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे “जानकारी बनें और सशक्त रहें” के संदेश को अपनाते हुए वित्तीय रूप से जागरूक नागरिक बनें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें।