राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
ऊना,हिमाचल प्रदेश
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में शुक्रवार को अतिथि संकाय के रूप में पधारे नागरिक अस्पताल अम्ब के स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।
नशे के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नशे से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही यह भविष्य को भी खतरे में डालता है । नशे की लत न केवल व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करती है , बल्कि यह परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या उत्पन्न करती है।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है , तो हमें नशे से दूर रहना होगा । यदि नशे से दूर रहेंगे , तो जीवन में हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं ।
उन्होंने बताया कि युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें । खेल हमें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं । उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि आप समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के बारे में प्ररित करें ।
इस अवसर पर संस्थान के समूह अनुदेशक राकेश कुमार ने कहा कि आज आयोजित इस कार्यक्रम में जो भी बच्चों ने सीखा है , उसे अपने आचरण में दिखाएं । उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होने से जहां एक ओर युवाओं में सीखने की भावना पैदा होती है , वहीं जागरूक होने से उनका मनोबल भी बढ़ता है ।
इस अवसर पर आईटीआई नैहरियां के अनुदेशक सुरेश कुमार , सुनील दत्त, आशा रानी, अनिल कुमारी, डीईओ इंद्रजीत व नागरिक अस्पताल अम्ब के हेल्थ सुपरवाइजर दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं से स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा ने स्वास्थ्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे और फिटर व्यवसाय की अंकिता कुमारी ने सबसे ज्यादा प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी कावलियत का सिक्का मनवाया । इसके लिए अंकिता कुमारी को तीन अन्य महिला प्रशिक्षुओं सुमन पोशवाल, अंकिता चौधरी व कृतिका के साथ सही उत्तर देने पर नगद पुरस्कार से नवाजा गया ।