अम्ब की बेटी ने रचा इतिहास: नयनी चौधरी बनीं सहायक जिला न्यायवादी

Share this post

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
ऊना,हिमाचल प्रदेश

तहसील उपमंडल अम्ब की होनहार बेटी नयनी चौधरी ने सहायक जिला न्यायवादी (Assistant District Attorney – ADA) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला ऊना सहित पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी।
नयनी चौधरी, अम्ब के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश चौधरी और माता श्रीमती अनीता की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
उच्च शैक्षणिक उपलब्धियों से सुसज्जित नयनी ने बीएससी (ऑनर्स), एलएल.बी., एलएल.एम. (आपराधिक विधि) तथा विधि में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। विधि क्षेत्र में उनकी गहन अध्ययनशीलता और प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि उन्होंने यह प्रतिष्ठित परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की।
स्थानीय लोगों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने नयनी चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।