शिलाई सब डिविजन को मिला नया पब्लिक नोटरी, रविन्द्र चौहान देवा वकील

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई,जिला सिरमौर

सिरमौर जिला के शिलाई सब डिविजन में अधिवक्ता रविन्द्र चौहान देवा (वकील) की पब्लिक नोटरी के रूप में नियुक्ति पर क्षेत्रभर में हर्ष का वातावरण है। क्षेत्र की लोगो व बार एसोसिएशन शिलाई ने रविन्द्र चौहान को बधाई दी है उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और कड़ी मेहनत आज रंग लाई है। इस नियुक्ति से अब स्थानीय लोगों को कानूनी दस्तावेज़ों की सत्यता प्रमाणित कराने और उन्हें विधिक मान्यता दिलाने में काफी सुविधा मिलेगी।
पब्लिक नोटरी के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होगी। नोटरी द्वारा प्रमाणित दस्तावेज़ न्यायालयों और सरकारी संस्थानों में वैध माने जाते हैं, इसलिए इस पद पर निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सजगता अत्यंत आवश्यक है।
शपथ-पत्र एवं घोषणाओं का सत्यापन
दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षरों की पुष्टि,
प्रतिलिपियों का प्रमाणन,अनुबंध एवं समझौतों की विधिक पुष्टि
रविन्द्र चौहान की नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास है कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते हुए समाज में विश्वास और न्याय की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। यह उनके करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ-साथ जिम्मेदारी का नया अध्याय भी है।
रविन्द्र चौहान को निरंतर सफलता और सम्मान प्राप्त हो।