ब्रिउला गांव की निर्मला देवी का पीएचडी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश

जिला कुल्लू के सैंजघाटी की ग्राम पंचायत देहूरीधार के ब्रिउला गांव की निर्मला देवी, सुपुत्री श्री पूर्ण चंद, का जंतु विज्ञान (ज़ूलॉजी) विषय में पीएचडी हेतु चयन होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। निर्मला देवी क्षेत्र से पीएचडी करने वाली पहली शख्सियत बनने जा रही हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि पर गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बता रहे हैं।
मनु महाराज कॉपरेटिव सोसाइटी के प्रधान महेंद्र सिंह पालसरा ने भी निर्मला देवी को विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि निर्मला देवी भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी