देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला के पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईशान दत्ता पुत्र स्वर्गीय श्री प्रदीप सिंह दत्ता, निवासी गांव नजद कुमार गली, जामनीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गोविन्दघाट के समीप उस समय पकड़ा गया जब वह नशीले पदार्थ का सेवन किए हुए पाया गया। उसके खिलाफ धारा 27-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
नाहन में सड़क दुर्घटना, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना नाहन में सड़क दुर्घटना के एक मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता श्रीमती अंजना कुमारी पत्नी श्री संजीव कुमार, निवासी गांव बोहलियों, डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि मोटरसाइकिल चालक मनदीप पुत्र श्री ओमप्रकाश, निवासी गांव बनकला, डाकघर शम्भुवाला, तहसील नाहन ने उनकी सास दर्शनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।
यह घटना 23 फरवरी 2026 की सुबह बोहलियों बस स्टॉप पर उस समय हुई जब शिकायतकर्ता बस का इंतजार कर रही थी और उनकी सास सड़क पार कर रही थीं।
पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक मनदीप के खिलाफ धारा 281 व 125ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।