नाहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये बनाई गई टीम ने ठगी के एक मामले में आरोपी करण सेठ पुत्र श्री विपन कुमार, निवासी हाउस नं C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, पुलिस स्टेशन नं 3, जालंधर सिटी, पंजाब को दाओबा चौक, जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। मामला वर्ष, 2018 के मुकदमा नं0 77/2018 धारा 420, 34 भारतीय दण्ड संहिता पुलिस थाना नाहन से संबंधित है।