20 लाख तक के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश, ठेकेदारों को मिलेगी राहत

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।
वित्त विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि शीघ्र ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे और मध्यम श्रेणी के ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय दबाव को कम करने के साथ-साथ राज्यभर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारु एवं निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार का मानना है कि समय पर भुगतान से निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा।