देवभूमि न्यूज 24.इन
जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत Anti Corruption Bureau Jammu and Kashmir (ACB) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई विजय चौधरी के घर पर छापेमारी की गई।
विजय चौधरी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर पुलिस में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के संबंध में की गई है। ACB की टीम ने उनके आवास के साथ-साथ अन्य संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच काफी समय से जारी थी। राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक ACB की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन तलाशी अभियान जारी रहने की सूचना है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर चर्चाएं जारी हैं।