श्री राम मंदिर अन्दौरा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का श्रद्धा सैलाब।

Share this post

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
ऊना, हिमाचल प्रदेश

श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब सन्निकट सोमभद्रा-स्वां नदी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास में श्रद्धा सैलाब उमड़ पड़ा। व्यास पीठासीन आचार्य गणेश दत्त शास्त्री जी ने आज सारी साध संगत को भक्ति रस के भजनों से सराबोर करा नाचने पर बिवश कर दिया। आज के श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मे भक्तिभाव से ओतप्रोत बोधगम्य भक्त प्रह्लाद कथा,भगवान श्री राम जन्म कथा,आमल एकादशी की पापाहारी भगवान श्री विष्णु की एकादशी कथा प्रसंग श्रोताओ ने श्रवण किया। आज दोपहर बाद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से भक्तों का श्रद्धा सैलाब उमड़ आया था।
हजारों श्रद्धालुओं के लिए कथा का विशाल भवन कम पड़ा था। श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब की कमेटी के सेवकों ने इस श्रद्धा सैलाब का बखूबी कुशलतापूर्वक संचालन से नियंत्रण कर लिया।
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा उपरांत विशाल लंगर लगाया गया तथापि व्रताधारियों के लिए फलाहार युक्त भोजन करवाया गया।