राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन

Share this post

जूही त्यागी को मंच से प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया

देवभूमि न्यूज 24.इन
मेरठ,

राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को शाम 4:30 बजे शास्त्री नगर स्थित द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिकेत भारद्वाज (जिलाध्यक्ष मेरठ) , विनय प्रधान (प्रभारी हरियाणा), दिलप्रीत कोहली (वरिष्ठ प्रदेश महासचिव, अ०प्र०), कवल जीत सिंह (प्रदेश महासचिव, अ० प्र०), रिचा सिंह (राष्ट्रीय महासचिव महिला) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन त्यौहार पर लोगों को एकजुट करना और प्रेम व उत्साह की भावना को बढ़ावा देना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने होली के त्यौहार को मिलकर मनाया और एक दूसरे के साथ प्रेम और उत्साह की भावना को साझा किया।
कार्यक्रम में प्रदीप उज्ज्वल (जिला अध्यक्ष प्रो० मंच),गोपाल दीक्षित (महानगर अध्यक्ष, प्रो० मंच), रीटा वर्मा (जिला महासचिव),सरला सिंह, बीना पुनिया, ममता बांकुरे, उर्मिला चौधरी, रानी वर्मा,नितिन भारद्वाज,प्रथम चौहान,प्रिंस कुमार की भी प्रमुख उपस्थिति रही।
कार्यक्रम विवरण:

  • दिनांक: 27 फरवरी 2026
  • समय: शाम 4:30 बजे
  • स्थान: द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल, G-113, शास्त्री नगर, मेरठ (निकट कुटी चौराहा)