राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24.इन
ऊना, हिमाचल प्रदेश
श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब सन्निकट सोमभद्रा-स्वां नदी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अन्तर्गत आज कुबेर के नारद द्वारा शापित दो पुत्रों का श्री कृष्ण भगवान जी ने उद्धार किया।
अपनी बाल लीला में श्री कृष्ण की सोलह कलाओं के रचयिता बाल कृष्ण को माता यशोदा ने दो वृक्षों समीप उखल से बांध दिया था। लीलाधारी कृष्ण ने इन दो वृक्षों के बंधन में काष्ठ बंधन से दोनों पुत्रों नलकूबर व मणीग्रीव को मुक्त कर दिया।
इससे पूर्व लीलाधर ने अघासुर व तृणाव्रत राक्षस का संहार किया।
भगवान ने बच्चों को मारने वाली दानवी पूतना का भी उद्धार किया।
आज के श्रीमद्भागवत महापुराण कथा प्रसंग में श्रोताओं को भगवान के छप्पन भोगों का प्रसाद भी वितरित किया गया।

कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री जी ने आमजन मानस की विकराल जटिलताओं के चलते भावी पीढ़ी को संस्कारी नैतिक शिक्षा दिलवाने का पुरजोर आह्वान किया।
आचार्य गणेश दत्त शास्त्री जी ने श्री मद्भागवत महापुराण कथा का सैंकड़ो बार प्रसारित करने का नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया है। जिला ऊना-हिमाचल प्रदेश की अन्दौरा-अम्ब की पावन धरती पर महात्माओं की तपस्थली श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब का नया भवन निर्मित होने जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं के विभिन्न सेवा प्रकल्पों के साथ-साथ एक बहुत बड़ी गोशाला का भी निर्माण किया जा रहा है।
श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब के वर्तमान व्यवस्थापक/प्रबंधक एवं महन्त श्री सीताराम दास जी कुशलतापूर्वक प्रबंधन के चलते श्री राम मंदिर अन्दौरा-अम्ब का अत्याधुनिक भव्य भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
इसके लिये दानवीर सज्जनों से तन,मन व धन से सहयोग की जोरदार अपील की गई है।