*देवभूमि न्यूज 24.इन*
सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र के तहत विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा चल रहे 3 दिवसीय EDP वर्कशॉप का आज समापन हुआ।
इस अवसर पर डॉ. मीनू प्रभाकर (प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह), डॉ अनिल कुमार शर्मा ( अध्यक्ष द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी), श्री राजेंद्र ठाकुर (Ozio founder), प्रो. संदीप कुमार (राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह), श्री राजेश शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और बिज़नेस मॉडल कैनवास, डिजिटल मार्केटिंग और फाइनेंशियल लिटरेसी के गुर सीखे।
डॉ अनिल कुमार शर्मा ने बिजनेस मॉडल कैनवास और फाइनेंशियल लिटरेसी पर तथा राजेन्द्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन के संदेश के साथ हुआ। इस पहल के तहत ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की दिशा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय संगड़ाह के स्टाफ और विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।