02 मार्च को शिलाई क्षेत्र में 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई (सिरमौर): विद्युत उप-मंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02.03.2026 (सोमवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
यह शटडाउन 11 केवी फीडर कफोटा, टिंबी, बाली-कोटी, शिल्लाल, धारवा एवं IPH से जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शटडाउन वरिष्ठ अधिशासी अभियंता, विद्युत मंडल पांवटा साहिब द्वारा अग्रेषित किया गया है। विद्युत प्रणाली विंग, Himachal Pradesh State Electricity Board Limited, नाहन द्वारा 132/33/11 केवी उप-केन्द्र गोंदपुर में स्थापित 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर संख्या-02 के सीटीआर (CTR) की ओवरहॉलिंग कार्य के चलते उक्त अवधि के लिए शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।
इस कार्य के कारण 33 केवी सब-स्टेशन शिलाई की विद्युत आपूर्ति उक्त तिथि एवं समय के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत उप-मंडल शिलाई ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विशेष: शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।

सहायक अभियंता
विद्युत उप-मंडल, शिलाई
जिला सिरमौर (हि.प्र.)