जयराम ठाकुर ने मंडी में जनता के बीच मनाई होली, राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष पूरे

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृह क्षेत्र मंडी में आम जनता के बीच होली का त्योहार मनाया। इस बार की होली उनके लिए विशेष रही, क्योंकि इसी अवसर पर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए।
मंडी के ऐतिहासिक Seri Manch पर होली उत्सव में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि 28 वर्ष पूर्व इसी दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित होकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इन 28 वर्षों के राजनीतिक सफर में प्रदेश के विकास के लिए जो भी कार्य किए, उनमें जनता का अपार सहयोग और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा।
उन्होंने सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही मंडी जिला और पूरे प्रदेश की जनता का स्नेह और विश्वास देने के लिए धन्यवाद किया।
जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कॉलेज के समय वे शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस समय सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की व्यवस्था नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ यह परंपरा भव्य स्वरूप में विकसित हुई है। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान उनकी धर्मपत्नी Sadhana Thakur भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने अचानक सेरी मंच पहुंचकर लोगों के साथ गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित