शिलाई में टिप्पर की टक्कर से युवक घायल, आरोपी चालक पर मामला दर्ज

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूपेन्द्र चौहान पुत्र श्री प्रेम सिंह चौहान निवासी गांव चालना, डाकघर पन्दरानु, तहसील जुब्बल, जिला शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार 01 मार्च 2026 को वह अपने गांव के लगभग 30 अन्य लोगों के साथ चालदा महाराज जी का डोरिया छोड़ने शिलाई की ओर जा रहे थे। जब वे शिलाई से कुछ दूरी पहले राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर अपनी सही दिशा में चल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे टिप्पर (नंबर HP85-2941) ने उनके साथ चल रहे गांव के ही सुरेश कुमार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सुरेश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।