*देवभूमि न्यूज 24.,इन*
⭕आज ४ मार्च २०२६ दिन बुधवार से चैत्र मास का प्रारम्भ हो रहा है। चैत्र मास हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है और कई कारणों से बहुत खास है. इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है, साल की पहली नवरात्रि – चैत्र नवरात्रि मनाई जाती हैं.
गुड़ी पड़वा पर्व और रामनवमी मनाते हैं. साथ ही इस महीने से गर्मी का आगाज होता है. लिहाजा धर्म के साथ-साथ मौसम में बदलाव के लिहाज से भी चैत्र महीना विशेष है. इसलिए चैत्र मास को लेकर धर्म-शास्त्रों में विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पूरे महीने जरूर पालन करना चाहिए, वरना कई बड़े नुकसान उठाने पड़ते हैं, जैसे- धन हानि, बीमारियां घेरना, दुर्भाग्य और समस्याएं आना आदि.
चैत्र महीने में वर्जित की गईं चीजों का सेवन किया जाए तो कई बीमारियां घेर लेती हैं. यूं कहें कि गुड़ और मांस-मदिरा का सेवन करना जहर की तरह नुकसानदेय साबित होता है, लिहाजा इनका सेवन करने से बचें.
⚜️चैत्र मास में क्या खाएं, क्या नहीं?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
चैत्र महीने में गुड़, मसालेदार चीजें, खट्टी चीजें और मांस-मदिरा का सेवन करना नहीं करना चाहिए. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. कई बीमारियां घेर लेती हैं. शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है. साथ ही चैत्र नवरात्रि वाले इस पवित्र महीने में मांस-मदिरा का सेवन करना मां दुर्गा और मां लक्ष्मी को नाराज करता है, जिससे गरीबी आती है, करियर में बाधाएं आती हैं, कई तरह की मुसीबतें घेर लेती हैं.
⚜️चैत्र मास में ये काम भी ना करें
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩नकारात्मक विचार और गलत आचरण- चैत्र मास बेहद पवित्र महीना होता है. हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस महीने में अपनी सोच सकारात्मक रखें और धर्मोचित आचरण करें. नकारात्मक या बुरे विचारों और गलत आचरण से बचें, वरना मां दुर्गा का कोप सहना पड़ सकता है.
🚩मांस- मदिरा- चैत्र महीने में सात्विक भोजन ही करें. इस महीने में शराब और नॉनवेज का सेवन करना धार्मिक लिहाज से भी वर्जित है और सेहत को भी नुकसान देता है.
🚩गंदगी- चैत्र महीने में घर-बाहर हर जगह साफ-सफाई रखें. गंदगी रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और ऐसे घर में वास नहीं करती हैं. चैत्र नवरात्रि से पहले विशेष रूप से मंदिर और पूरे घर की साफ-सफाई करें. कबाड़, गंदगी घर के बाहर करें. लेकिन ध्यान रहे कि ये काम दोपहर तक कर लें. शाम के समय और सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोंछा करने की भारी गलती ना करें.
🚩नवरात्रि में नाखून-बाल ना काटें- चैत्र नवरात्रि का समय बेहद पवित्र समय होता है. इन ९ दिनों में नाखून और बाल न काटें. न ही दाढ़ी बनाएं.
*🚩जय_माता_की🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐