होली भाई दूज आज, कितने बजे भाई को लगेगा तिलक? क्या है मुहूर्त?

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


होली के बाद मनाया जाने वाला पावन पर्व भाई दूज भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इसे कई स्थानों पर ‘भैया दूज’ या ‘भाई फोटा’ भी कहा जाता है। होली के बाद आने के कारण इसे होली भाई दूज या होली वाली भाई दूज कहा जाता है। ये पावन दिन आज मनाया जा रहा है। गुरुवार की वजह से इस दिन का महत्व और बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हर साल ये चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है।

भाई दूज तिलक का शुभ समय:

आज सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (स्थानीय पंचांग अनुसार समय में अंतर संभव)

होली भाई दूज का महत्व

होली भाई दूज का संबंध पौराणिक कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहन ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसकी आयु लंबी होगी और उसे यमलोक का भय नहीं रहेगा। ये पर्व साल में दो बार मनाया जाता है एक होली के बाद और एक दीवाली के बाद।

भाई दूज तिलक मंत्र

गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज। सुभद्रा पूजा कृष्ण को, बढ़े मेरे भैया की लाज॥
भ्रातस्त्वं दीर्घायुर्भव, सुखी भव, समृद्धिमान् भव।
ॐ यमाय नमः।