*देवभूमि न्यूज 24.इन*
पटना: सीएम नीतीश कुमार ने आखिरकार राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। ये भी तय है कि उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मीडिया के सामने आए और नीतीश की तारीफों के पुल बांध दिए। अमित शाह ने अपने 3 मिनट 41 सेकेंड के संबोधन में कई बातें कहीं।
नीतीश के कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि ‘नीतीश कुमार जी नामांकन के साथ ही लंबे अर्से के बाद राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करेंगे। उनका कार्यकाल एक प्रकार से बहुत ही यशस्वी रहा। उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में देखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायनों को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने बिहार की सड़कों को न सिर्फ गांव से जोड़ा बल्कि उसमें सुधार करने का भी काम किया। इतने लंबे करियर में सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा