*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए खास होता है. इस दिन देवी देवता होली खेलते हैं. हर साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को होली मनाने के बाद पांचवे दिन पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है.
रंग पंचमी की सुबह अपने ईष्ट देवी-देवता की पूजा करें और उन्हें उनके प्रिय रंग का अबीर-गुलाल अर्पित करें. साथ ही फल-मिठाइयों का भोग लगाएं. ऐसा करने से देवी-देवता खूब प्रसन्न होते हैं.
इस साल रंग पंचमी 8 मार्च 2026, रविवार को मनाई जाएगी. रंग पंचमी को ये उपाय जरूर करें. इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ेगी. साथ ही ग्रह दोष दूर होते हैं. कामकाज में आ रहीं रुकावटें दूर होती हैं.
⚜️रंग पंचमी को करें पूजा
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, शिव-पार्वती और भगवान नृसिंह की पूजा विशेष रूप से की जाती है. इसके अलावा भी अपने प्रिय देवी-देवता या ईष्ट की पूजा कर सकते हैं. जानिए किस देवी-देवता को रंग पंचमी के दिन कौनसा रंग अर्पित करें.
🚩भगवान श्रीकृष्ण- भगवान कृष्ण को पीला रंग बेहद प्रिय है. रंग पंचमी के दिन कृष्ण जी को पीला रंग अर्पित करने से जीवन में सुख-सौभाग्य और प्रेम बढ़ता है.
🚩राधा रानी- राधा रानी का सबसे प्रिय रंग नीला (नीलांबर) माना जाता है, जो कि श्री कृष्ण के श्याम वर्ण का प्रतीक है. इसके अलावा उन्हें लाल, गुलाबी और पीला रंग भी प्रिय है. रंग पंचमी पर राधा रानी की पूजा में उन्हें ये रंग अर्पित करें.
🚩भगवान विष्णु- गुरु ग्रह कमजोर है, विवाह में देरी हो रही है या भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है. ऐसे लोग रंग पंचमी को श्रीहरि विष्णु की पूजा करके उन्हें पीला रंग अर्पित करें.
🚩भगवान राम- भगवान राम को भी पीला रंग अर्पित करें.
🚩भगवान गणेश- गणेश जी को लाल और पीला रंग प्रिय है. उन्हें रंग पंचमी को लाल और पीली गुलाल अर्पित करें.
🚩भगवान शिव- भगवान शिव को सफेद रंग या भस्म जैसा रंग अर्पित करें. साथ ही ठंडाई का भोग लगाएं. इससे रोग, भय और तनाव दूर होगा. चंद्र दोष शांत होगा.
🚩लक्ष्मी माता- रंग पंचमी की पूजा में लक्ष्मी जी को गुलाबी या लाल रंग अर्पित करें. दूध से बनी मिठाइयों, खीर आदि का भोग लगाएं. इससे वे प्रसन्न होकर धन-समृद्धि देंगी.
🚩मां दुर्गा- मां दुर्गा को लाल रंग अर्पित करें. इससे आपकी शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई ऊर्जा का संचार होगा.
🚩हनुमान जी- हनुमान जी को लाल रंग और केसरियां रंग की गुलाल चढ़ाएं. इससे जीवन को लेकर उत्साह बढ़ेगा.
⚜️रंग पंचमी पूजा विधि
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रंग पंचमी की सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें. फिर घर के मंदिर की सफाई करके अपने ईष्ट देव की पूजा करें. उनका अभिषेक करें, श्रृंगार करें. प्रिय रंग का गुलाल अर्पित करें. दीपक जलाएं. फूल चढ़ाएं. अपने ईष्ट को उनका प्रिय भोग लगाएं. मंत्र जाप करें. आरती करें. सभी को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें.
*🚩हरिऊँ🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐