बुशहर कार्निवाल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन
रामपुर बुशहर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 07 मार्च 2026 को रामपुर बुशहर के दौरे पर आएंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 07 मार्च को शाम 4 बजे शिमला से सड़क मार्ग द्वारा रामपुर बुशहर पहुंचेंगे और रात्रि 8:30 बजे पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान, रामपुर बुशहर में आयोजित बुशहर कार्निवाल–2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अगले दिन 08 मार्च को उप मुख्यमंत्री सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे सराहन से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।