मेरठ सांसद अरुण गोविल से राष्ट्रीय लोकदल प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, ‘हर घर छाँव’ अभियान के तहत भेंट किए पौधे

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

मेरठ:राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को मेरठ के सांसद अरुण गोविल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट के दौरान राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच की प्रदेश सचिव एवं ‘यथार्थ के सारथी’ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही चौहान त्यागी ने अपनी संस्था द्वारा वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान ‘हर घर छाँव’ के अंतर्गत सांसद अरुण गोविल को पौधे भेंट किए। उन्होंने अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया तथा समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

जूही चौहान त्यागी ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा संकल्प और संगठन ही हमारी शक्ति है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के अभियान को और अधिक गति मिलेगी।