यथार्थ के सारथी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही त्यागी को पुलिस ने बिना कारण बताए किया गया हाउस अरेस्ट

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल की प्रदेश सचिव एवं यथार्थ के सारथी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही चौहान त्यागी ने आरोप लगाया है कि 10 जुलाई 2026 को उन्हें बिना कोई कारण बताए उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया।जूही चौहान त्यागी ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बार-बार हाउस अरेस्ट किए जाने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उनके अनुसार, काफी देर तक पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात रहा।उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस अधिकारियों ने खेद व्यक्त करते हुए अपनी टीम को उनके घर से वापस हटा लिया।जूही चौहान त्यागी ने कहा कि बिना किसी वैधानिक कारण के इस प्रकार की कार्रवाई नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है।