पुरुवाला में युवक से मारपीट, पांवटा साहिब में सड़क हादसे में तीन घायल

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

नाहन: सिरमौर जिला में मारपीट और सड़क दुर्घटना के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धुंडाना के पास रास्ता रोककर की मारपीट

पुलिस थाना पुरुवाला में किरनेश पुत्र सुरत सिंह निवासी गांव चांदनी, डाकघर भरोग बनेड़ी, तहसील कमरऊ ने शिकायत दर्ज करवाई कि 13 जुलाई को वह अपनी बाइक से सतौन से चांदनी स्थित अपने घर जा रहा था। आरोप है कि धुंडाना के पास कपिल निवासी सडयार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना में किरनेश के मुंह, सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन घायल

पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हितेश निवासी गांव सतीवाला, डाकघर बातामंडी, तहसील व थाना पांवटा साहिब की शिकायत के अनुसार, बहराल की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक स्विफ्ट कार ने पांवटा साहिब की ओर जा रही मोटरसाइकिल (यूपी-11-सीयू-4994) को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान सलीम, सावेज और रिहान निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।