देवभूमि न्यूज 24
ब्यूरो, कफोटा
शिलाई:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजकीय महाविद्यालय कफोटा इकाई की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में नितिन को इकाई अध्यक्ष तथा अजय को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया।
नई कार्यकारिणी में धीरज और अमन को उपाध्यक्ष, कृष और आनंद को सह-सचिव, आयुष को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा आर्यन को सोशल मीडिया प्रमुख, अनिल को एसएफडी प्रमुख, यश को एसएफएस प्रमुख, अभिषेक को आरकेएम प्रमुख, हिमांशु को खेलो भारत प्रमुख तथा मयंक को एनसीसी प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
कार्यकारिणी गठन समारोह में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, तहसील संयोजक, चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे, जबकि जिला संगठन मंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को महाविद्यालय स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।








