देवभूमि न्यूज 24
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में दोबारा लॉटरी शुरू करने को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लॉटरी भाग्य का खेल है और किसी व्यक्ति पर इसे खरीदने की कोई बाध्यता नहीं है। जिसकी इच्छा होगी, वही लॉटरी खरीदेगा। उन्होंने कहा कि यह जुआ नहीं है। विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर दिए गए पत्र और उठाए गए सवालों पर भी सरकार गौर करेगी, लेकिन मामला वैसा नहीं है, जैसा भाजपा नेता बता रहे हैं।नेपाल त्रासदी पर जताया दुख, बोले- हिमाचल के किसी नागरिक के लापता होने की सूचना नहींमुख्यमंत्री ने नेपाल में हुई भीषण त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबर है। अभी तक उन्हें हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। नेपाल त्रासदी को लेकर हिमाचल विधानसभा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मौसम का स्वरूपसीएम सुक्खू ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव का संकेत है। वर्ष 2023-24 में हिमाचल प्रदेश में आई आपदाओं के दौरान भी उन्होंने कहा था कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव का पूरे एशियाई क्षेत्र में अध्ययन किए जाने की जरूरत है।मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023-24 की आपदाओं के बाद हिमाचल में लगातार आपदा प्रबंधन को लेकर बैठकें होती रही हैं। उन्होंने आपदा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर आईआईटी, पर्यावरण विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम से हिमाचल में अध्ययन करवाने की मांग की थी। इसके बाद एक टीम हिमाचल प्रदेश में अध्ययन के लिए आई थी, लेकिन उस अध्ययन के आगे क्या परिणाम आए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।1500 करोड़ की राहत राशि पर बोले सीएम- अभी केंद्र की मंजूरी का इंतजारप्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल अभी इस राशि का इंतजार कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक हिमाचल यह नहीं मान सकता कि 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि मिल गई है।








