*देवभूमि न्यूज 24*
मुंबई, 02 सितंबर 2026
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (87 वर्ष) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के ICU में भर्ती किया गया है। वे वायरल इंफेक्शन और गंभीर डिहाइड्रेशन से ग्रसित हैं।
जानकारी के अनुसार अन्ना हजारे पिछले एक महीने से वायरल बुखार से पीड़ित थे और अपने गांव रालेगण सिद्धि*के पास शिरूर के वेदांत अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उन्हें पेशाब में दिक्कत और क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से किडनी पर असर के संकेत मिले, जिसके बाद उन्हें कार्डियक एम्बुलेंस से मुंबई शिफ्ट किया गया।
बॉम्बे हॉस्पिटल में उनका इलाज डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे ट्रीटमेंट पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अस्पताल पहुंचे और अन्ना हजारे का हालचाल लिया।
देशभर में उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।