एशिया की 11 फिल्मों में चुनी गई 2 भारतीय फिल्मों में से एक*
हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई / बुसान भारतीय स्वतंत्र सिनेमा ने एक बार फिर ग्लोबल मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस अंजली पाटिल द्वारा निर्मित और अभिनीत तमिल ड्रामा फिल्म ‘सेल्वी’ (Selvi) को 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘Vision – Asia’ सेक्शन में चुना गया है। इस सेक्शन में पूरे एशिया से सिर्फ 11 फिल्में चुनी गई हैं और ‘सेल्वी’ उनमें से सिर्फ 2 भारतीय फिल्मों में से एक है।
फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर से पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर में अंजली पाटिल एक प्रवासी होम-केयर नर्स ‘सेल्वी’ के किरदार में नजर आती हैं, जिसकी जिंदगी दूसरों की देखभाल करते हुए बीतती है। कहानी प्रवास, महिला मित्रता और रोजमर्रा की थकान से शुरू होकर धीरे-धीरे और भी गहरी और असहज परतों को उजागर करती है।
फिल्म के साथ बेहतरीन तकनीकी टीम जुड़ी है – 9 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके ए. श्रीकर प्रसाद ने एडिटिंग की है, भार्गव श्रीधर ने सह-लेखन और सिनेमेटोग्राफी की है, साउंड डिजाइन आनंद कृष्णमूर्ति का है। फिल्म में विनोथ किशन, स्वाति कृष्णन, राजा कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिकाओं में हैं।
अंजली पाटिल ने कहा – “पलायन और देखभाल दो ऐसे विषय हैं जिन पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सेल्वी के जरिए हम इन वैश्विक बातों को भारतीय नजरिए से पेश करना चाहते थे। बुसान जैसे प्रतिष्ठित फेस्टिवल में इसका ट्रेलर आना मेरे लिए बेहद खास है।”
डायरेक्टर शैलेश रत्नकुमार ने कहा महामारी के दौरान होम-केयर वर्कर्स को देखकर यह आइडिया आया था, जो अपना घर छोड़कर हमारे परिवारों की देखभाल करते हैं।”_
फिल्म को Red Sea Fund* और *Hong Kong Asia Film Financing का सपोर्ट मिला है और इसका वर्ल्ड प्रीमियर इस अक्टूबर में बुसान में होगा।