‘बागी 4’ को हुए एक साल पूरे – बॉलीवुड में हरनाज संधू के डेब्यू और सफर पर एक नजर

Share this post

हितेश जैन ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई:‘बागी 4’ की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है, और ये फिल्म आज भी हरनाज संधू की जर्नी में एक खास जगह रखती है। इसी फिल्म से पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और दर्शकों को अपना नया अंदाज दिखाया था।

डेब्यू में ही हरनाज को डबल रोल निभाने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो अलग-अलग शेड्स में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग रेंज दिखाई। एक बड़े एक्शन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ निभाया।

मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर
हरनाज का सफर LIVA Miss Diva जीतने से शुरू हुआ, फिर Miss Universe 2021 का ताज अपने नाम किया, जो 21 साल बाद भारत के लिए ऐतिहासिक जीत थी। पेजेंट्री की दुनिया से सिनेमा तक का ये ट्रांजिशन उनके करियर का नया चैप्टर था।

फिल्म में डांस, परफॉर्मेंस और इमोशनल सीक्वेंस के साथ बड़े स्केल के कमर्शियल प्रोडक्शन का एक्सपीरियंस भी उन्हें मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

एक साल बाद ‘बागी 4’ सिर्फ एक फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं, बल्कि हरनाज संधू के बॉलीवुड सफर की पहली मजबूत सीढ़ी के तौर पर याद की जा रही है।