निजी बस मालिक पर थप्पड़ मारने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
रघुवीर राणा,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
पांवटा साहिब: पुलिस थाना पांवटा साहिब में एचआरटीसी बस डिपो पांवटा साहिब के बस कंडक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर को करीब 11:40 बजे निजी बस के मालिक गुमान सिंह ने उनके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मारे। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपनी नियमित ड्यूटी पर मौजूद थे और बस में यात्रियों को बैठने के लिए आवाज लगा रहे थे।
शिकायत में बताया गया कि एचआरटीसी बस का हरिपुरधार के लिए 11:55 बजे प्रस्थान का निर्धारित समय था। आरोप है कि इसी दौरान निजी बस को उनकी बस के आगे खड़ा कर दिया गया। जब शिकायतकर्ता ने बस हटाने के लिए कहा तो कथित तौर पर निजी बस मालिक ने उनके साथ मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।