मंगलवार के उपाय: बूंदी के प्रसाद से मान जाएंगे हनुमान जी, मंगलवार को ये उपाय करते ही बलवान होगा मंगल!

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

⭕हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और कुंडली से मंगल ग्रह का दोष दूर होता है.

पूजा, व्रत करने से हनुमान जी की कृपा तो प्राप्त होती ही है इसके साथ ही अगर मंगलवार के उपाय करें तो कर्ज से लेकर कष्ट और रोग दोष दूर होने लगते हैं. ऐसे में आइए मंगलवार के कुछ उपाय जान लेते हैं.

🪔मंगलवार के अचूक उपाय
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
⚜️मंगल को करें बलवान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हनुमान जी मंगल ग्रह के स्वामी हैं ऐसे में कुंडली में यदि मंगल ग्रह दोष हो तो हनुमान जी की पूजा-आराधना मंगलवार के दिन करें. इससे कुंडली से मंगल ग्रह का दोष दूर होगा और मंगल बलवान होकर शुभ परिणाम देंगे.

⚜️आर्थिक संकट दूर करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

  1. आर्थिक संकट का सामना करने वाले लोग मंगलवार के दिन बंदर को गुड़, चना, केला, मूंगफली जैसी चीजें जरूर खिलाएं. ऐसा 11 मंगलवार तक करें. धन लाभ के योग बनेंगे.
  2. आर्थिक तंगी को दूर करना है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं. और मंदिर में सरसों के तेल से दीपक जलाएं. इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा के सामने ही बैठ जाए और हनुमान चालीसा पढ़ें. धन की दिक्कत दूर होगी.

⚜️कर्ज का बोझ दूर करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐

  1. कर्ज के बोझ से परेशान है तो हनुमान जी की मंगलवार के दिन आराधना करें और व्रत का संकल्प करें. •ओम हनुमते नम: का •जाप 108 बार करें. धन आगमन और कर्ज खत्म होगा.
  2. कर्ज दूर करने के लिए एक उपाय और है. मंगलवार के दिन हनुमानजी को अगर बूंदी का भोग लगाएं, प्रसाद को घर लाने के बजाएं वहीं बांट दें. साथ ही हनुमान जी से प्रार्थना करें कि कर्ज उतारने का रास्ता दिखाएं. 5-6 सप्ताह तक मंगलवार को यह उपाय करें.

⚜️धन वृद्धि के लिए उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
मंगलवार के दिन धन वृद्धि से जुड़े उपाय कर सकते हैं. इसके लिए एक नारियल लें और इसे अपने ऊपर से सात बार वार दें. अब इसे हनुमान मंदिर ले जातक भगवान को अर्पित कर दें.

     *🚩राम_राम_जी🚩*
              🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐