NCC कैडेट्स को मिला अनुशासन और राष्ट्रसेवा का मंत्र, Lt Col JS Chauhan ने साझा किए सैन्य अनुभव

Share this post

रघुवीर राणा,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

पांवटा साहिब : SGGSJGC पांवटा साहिब में NCC कैडेट्स के लिए प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में Lt Col JS Chauhan ने महाविद्यालय का दौरा कर प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चौहान, एसोसिएट NCC ऑफिसर Lt Sandeep Sharma और NCC कैडेट्स से संवाद किया।
Lt Col JS Chauhan ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए NCC के महत्व के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा, जिम्मेदारी और चरित्र निर्माण पर विचार साझा किए। उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से युवाओं को ईमानदारी, साहस, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि NCC केवल वर्दी, ड्रिल और परेड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स से NCC प्रशिक्षण के दौरान सीखे मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में उतारने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन द्वारा NCC गतिविधियों को दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश चौहान के नेतृत्व में NCC को प्रोत्साहित करने के प्रयासों तथा Associate NCC Officer Lt Sandeep Sharma के समर्पण की भी प्रशंसा की।
संवाद के दौरान NCC कैडेट्स ने सैन्य जीवन, नेतृत्व, अनुशासन और NCC से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। Lt Col JS Chauhan ने अपने अनुभवों के आधार पर कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रशासन और NCC कैडेट्स ने Lt Col JS Chauhan का आभार व्यक्त किया। संवाद कार्यक्रम ने कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।