शैंशर से कुल्लू रूट पर 1:30 बजे की बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो देवभूमि न्यूज 24
बंजार / कुल्लू
विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत देउरीधार ने सुखदेव बस सेवा को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से बड़ी मांग की है।
20/07/2026 को प्रधान श्रीमती तीलामणि की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा / मासिक बैठक में 178 सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 47 पारित किया गया।
विषय: सुखदेव बस सेवा Bus No. HP 66B7222 जो पहले निउली – कुल्लू चलती थी, उसकी जगह शैंशर से कुल्लू तक सुचारू रूप से चलाने की मांग।
ग्राम सभा में कहा गया कि यह बस सेवा पहले सैंज से शैंशर 1:30 PM पर चलती थी, जो किसी कारणवश बंद हो गई है। जबकि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार निउली से शैंशर सड़क बिलकुल सही है और इस रूट पर अन्य निजी बसें लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं। कई बार मांग के बावजूद सेवा पुनः शुरू नहीं हो सकी।
पंचायत की समस्त जनता की मांग है कि उक्त बस को पुनः 1:30 PM सैंज से शैंशर तक चलाने की अनुमति दी जाए।
इसको लेकर ग्राम पंचायत ने माननीय APMC अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति, उपायुक्त कुल्लू और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुल्लू को प्रतिलिपि भेजकर बस सेवा दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया है।
प्रस्ताव कोरम ग्राम सभा द्वारा ध्वनि मतों से पारित किया गया।