ब्यूरो,देवभूमि न्यूज 24
बंजार / कुल्लू
विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत शैंशर ने भी सुखदेव बस सेवा को शैंशर से कुल्लू चलाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया है।
13/07/2026 को प्रधान श्रीमती सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा / मासिक बैठक में 111/324 सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव संख्या 17 पारित किया गया।
विषय: सुखदेव बस सेवा Bus No. HP 66B7222 जो निउली – कुल्लू रूट पर थी, उसे शैंशर से कुल्लू तक सुचारू रूप से चलाने बारे।
प्रस्ताव में कहा गया है कि यह बस सेवा पहले सैंज से शैंशर दोपहर 1:30 बजे चलती थी, जो अब किसी कारणवश बंद है। ग्रामीणों के अनुसार निउली से शैंशर तक सड़क बिल्कुल सही है और इस रूट पर अन्य निजी बसें लगातार चल रही हैं। कई बार मांग के बावजूद सेवा शुरू नहीं हो सकी।
पंचायत की समस्त जनता की मांग है कि उक्त बस को पुनः 1:30 PM सैंज से शैंशर तक चलाने की अनुमति दी जाए।
इस संबंध में पंचायत ने APMC अध्यक्ष श्री राम सिंह मियां जी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति, उपायुक्त कुल्लू और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कुल्लू से अनुरोध किया है कि बस सेवा को दोबारा चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।
गौरतलब है कि इससे पहले ग्राम पंचायत देउरीधार भी इसी मांग को लेकर प्रस्ताव पारित कर चुकी है। दोनों पंचायतों के प्रस्ताव से साफ है कि क्षेत्र के लोगों को बस सेवा बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।