हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई: फिल्म ‘प्रेम कीटानु’ अपनी ग्रैंड रिलीज से सिर्फ 2 दिन दूर है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘तुझसे बिछड़ के’ रिलीज कर दिया है, जो प्यार में बिछड़ने के दर्द को बयां करता है।
इस गाने को अपनी आवाज दी है मधुर शर्मा ने, जिन्होंने हाल ही में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘सांसों की माला’ गाने से सबका दिल जीता था। अब एक बार फिर वो ‘तुझसे बिछड़ के’ में इश्क, तड़प और जुदाई का एहसास लेकर आए हैं। गाने के कंपोजर राहुल मिश्रा हैं और लिरिक्स लिखे हैं मीर ने।
गाने में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो गाने के दर्द को और गहरा कर रही है।
बता दें कि ‘प्रेम कीटानु’ के पहले रिलीज हुए गाने ‘उंदी बुंदी’, ‘कहो तो’, ‘इश्क का गुलाम’ और ‘तू मेरा रैय्यो’ पहले से ही धूम मचा रहे हैं। अब ‘तुझसे बिछड़ के’ इस म्यूजिकल जर्नी में एक और नया रंग जोड़ रहा है। यह गाना Zee Music Company के यूट्यूब चैनल और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है।
अपूरव सिंह कार्की द्वारा निर्देशित और गौरव वर्मा द्वारा अवनिका फिल्म्स के बैनर तले निर्मित, ‘प्रेम कीटानु’ दोस्ती, पहले प्यार, हार्टब्रेक और ग्रोइंग-अप की मस्ती का जश्न है।
फिल्म को फार्स फिल्म द्वारा Bhavana Studios के साथ को-प्रेजेंट किया गया है और यह 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।