कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24
नाहन, 30 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 3 अक्तूबर तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री 1 अक्तूबर को शिलाई में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 2 अक्तूबर को कफोटा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, 3 अक्तूबर को शिलाई में जनसमस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित है।