ग्रामीण समस्याओं को लेकर महेंद्र सिंह ठाकुर ने उपायुक्त कुल्लू से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24*

कुल्लू / शैंशर (भुंतर) – ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज जिलाधीश एवं उपायुक्त कुल्लू से उनके कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने उपायुक्त कुल्लू को प्रसिद्ध मनु मंदिर शैंशर की छायाचित्र भेंट किया।

बैठक में उन्होंने शैंशर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान और लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

उपायुक्त कुल्लू ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और जनहित के मुद्दों को उठाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
उधर उपायुक्त कुल्लू डॉ अमित कुमार शर्मा ने समस्याओं को सुना तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया