शहीद भगत सिंह को समर्पित देशभक्ति कविता रिलीज, डॉ. प्रियंका सौरभ की लेखनी ने युवाओं में भरा जोश*

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को समर्पित एक भावपूर्ण देशभक्ति कविता यूट्यूब पर रिलीज हुई है।

रचनाकार डॉ. प्रियंका सौरभ द्वारा लिखी गई इस कविता में भगत सिंह को केवल एक नाम नहीं, बल्कि साहस, देशप्रेम, समानता, न्याय और त्याग की अमर प्रेरणा बताया गया है।

कविता की पंक्तियों में कहा गया है –
“भगत सिंह की सोच को, रखना दिल के पास।
देशप्रेम की ज्योति से, रोशन हो हर साँस।।“

डॉ. प्रियंका सौरभ की इस रचना में भगत सिंह की क्रांतिकारी सोच और मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया है, जो आज भी युवाओं को राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है और देशभक्ति से ओतप्रोत यह कविता सुनने वालों के दिल में जोश भर रही है।

देखें वीडियो: https://youtu.be/GgMnHNkbwhU