प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मैं हमेशा गहराई और अर्थ वाली कहानियों की ओर आकर्षित होती हूं

Share this post

मुंबई ब्यूरो, हितेश जैन
देवभूमि न्यूज 24
एंटरटेनमेंट डेस्क

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक बार फिर अपनी सोच स्पष्ट की है कि वे ऐसी कहानियों को सपोर्ट करती हैं जिनमें कुछ कहने को हो। जियोहॉटस्टार की नई सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कहा कि यह सीरीज सत्ता, विश्वास, धारणा और न्याय जैसे गंभीर विषयों पर आधारित है।

प्रियंका ने कहा, “मैं हमेशा गहराई और अर्थ वाली कहानियों की ओर खिंची जाती हूं, और हुंकार ऐसी ही एक कहानी है। यह एक बेहद संवेदनशील विषय को ईमानदारी और दृढ़ता से बताती है। मुझे नित्या और करण, अप्लॉज और पूरी टीम पर बहुत गर्व है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को इतनी सोच और देखभाल के साथ बनाया है। मुझे गर्व है कि पर्पल पेबल पिक्चर्स इस सफर का हिस्सा बन पाई।”

पर्पल पेबल पिक्चर्स की सोच

प्रियंका की कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स का मकसद नए टैलेंट को मौका देना और अलग तरह की कहानियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देना है। कंपनी अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में ऐसी कहानियां लाती है जो स्थानीय होकर भी दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकें।

प्रियंका पहले कह चुकी हैं, “पर्पल पेबल पिक्चर्स में हम अच्छी कहानियां बताना चाहते हैं, नए टैलेंट को मौका देना चाहते हैं और दर्शकों को मनोरंजक अनुभव देना चाहते हैं।”

इस सोच के तहत कंपनी ने मराठी फिल्म ‘पानी’ बनाई जिसे पर्यावरण पर बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा ‘वेंटिलेटर’, ‘फायरब्रांड’, ‘द व्हाइट टाइगर’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं। वे ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल अ टाइगर’ और शॉर्ट फिल्म ‘अनुजा’ की भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रही हैं।

क्या है हुंकार: द रोअर की कहानी

इस सीरीज को नित्या मेहरा और करण डी कपाड़िया ने बनाया है। निर्देशन करण, नित्या और हीराज मारफतिया ने किया है। कहानी 17 साल की मीनू रावत की है जो एक ताकतवर धर्मगुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। जैसे-जैसे केस नेशनल न्यूज बनता है, कहानी सत्ता के ढांचे और न्याय की कठिन लड़ाई को दिखाती है।

बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पर्पल पेबल पिक्चर्स के सहयोग से बनी यह सीरीज मंगता फिल्म्स का प्रोडक्शन है। यह 25 सितंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर हुई है।

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
devbhuminews 24.in
समाचार विज्ञापन 9816216579