बरखा सिंह बनीं एंटरप्रेन्योर, वुमेंस फुटवियर ब्रांड नुवा की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / एंटरटेनमेंट डेस्क –
हितेश जैन,ब्यूरो मुंबई

एक्ट्रेस बरखा सिंह ने अब एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रख दिया है। वे वुमेंस फुटवियर ब्रांड ‘नुवा’ (Nuvah) की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर (CCO) बनी हैं। इस नई भूमिका में वे ब्रांड की फाउंडर और CEO अवनी जैन के साथ मिलकर प्रोडक्ट डिजाइन, ब्रांड कम्युनिकेशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग पर काम करेंगी।

बरखा सिंह को ‘मसाबा मसाबा’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ और ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है। फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल में उनकी गहरी रुचि है। वे ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स को भारतीय मार्केट के हिसाब से लाने की कोशिश करेंगी।

क्या है नुवा ब्रांड

नुवा की स्थापना 2026 में हुई है। यह एक ऑनलाइन फुटवियर ब्रांड है जो स्टाइल और कम्फर्ट दोनों पर फोकस करता है। ब्रांड की खासियत है इसका Steady-Form फुटबेड और पेटेंट-पेंडिंग Style-Switch टेक्नोलॉजी, जिससे एक ही जूते में हील बदलकर कई लुक बनाए जा सकते हैं।

बरखा ने क्या कहा

बरखा ने कहा, “नुवा के साथ जुड़ने की सबसे अच्छी बात है कि मुझे शुरुआती स्टेज से ही ब्रांड को बनाने का मौका मिल रहा है। फैशन हमेशा से मेरा पैशन रहा है और मैं इसे खुद का कुछ बनाने में लगाना चाहती थी। मैं ग्लोबल फैशन ट्रेंड्स को भारतीय सोच के साथ जोड़ना चाहती हूं। नुवा में मैं ऐसी प्रोडक्ट्स बनाना चाहती हूं जो मॉडर्न भारतीय महिलाओं की पसंद के हिसाब से हों।”

वर्क फ्रंट

बरखा हाल ही में दर्शन रावल के गाने ‘नाल नाल वे’ में नजर आईं थीं, जिसे काफी प्यार मिला। वे दर्शन के साथ एक और प्रोजेक्ट में भी काम करेंगी। इसके अलावा उनकी एक अपकमिंग वेब शो भी जल्द अनाउंस होने वाली है।

देवभूमि न्यूज 24 मेरा गांव मेरा देश
बेवसाइट: devbhuminews 24.in