शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया सम्मानित, कुपवी क्षेत्र में खुशी की लहर
भीम सिंह दसाईक | ब्यूरो कुपवी
देवभूमि न्यूज 24
शिमला जिला के पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुपवी के वाइस प्रिंसिपल एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्री आरएस रावत को सेवानिवृत्ति से पूर्व विशेष सम्मान से नवाजा गया है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
श्री आरएस रावत को मिला यह सम्मान उनके समर्पित सेवाकाल और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे कुपवी क्षेत्र और शिक्षा जगत के लिए भी गौरव का विषय है।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री रावत ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके मार्गदर्शन में पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुपवी ने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
इससे पूर्व श्री रावत को राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब सेवानिवृत्ति से पहले शिक्षा मंत्री द्वारा प्रदान किया गया विशेष सम्मान उनके लंबे सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
श्री रावत की इस उपलब्धि की सूचना से विद्यालय परिवार, स्थानीय बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि दुर्गम क्षेत्र कुपवी में शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने में श्री रावत का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
शिमला जिले की खबरें पढ़ते रहिए
देवभूमि न्यूज 24मेरा गांव मेरा देश
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9816216579
बेवसाइट: devbhuminews 24.in