सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18.94 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – नाहन – 22 अक्टूबर 2026

1. माजरा में चिट्टा बरामद –
एसआईयू नाहन की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18.94 ग्राम चिट्टा / स्मैक बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना मिली थी कि अमरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी पंजाब, जो माजरा व पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं, गाड़ी नंबर PB65AH-5468 में मोहाली से खेप लेकर पांवटा साहिब आ रहे हैं। मिश्रवाला में नाकाबंदी कर तलाशी में चिट्टा बरामद हुआ। थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

2. नाहन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत –
थाना नाहन में मनीष कुमार निवासी कोलावालाभूड़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि 21 अक्टूबर को वह राजेंद्र कुमार को मोटरसाइकिल HP 71-7641 पर घर छोड़ने जा रहा था। निचली कोलावालाभूड़ सड़क पर सुबह करीब 10:30 बजे मोटरसाइकिल HP 18B-4891 के चालक संजय कुमार निवासी नेरी ने तेज रफ्तार व लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना नाहन में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

3. खेत की फेंसिंग में करंट से गाय की मौत –
थाना नाहन में रघुबीर सिंह गांव रामपुर ने शिकायत दी कि 20 अक्टूबर शाम 4:30 बजे उसकी गाय घास चर रही थी। पास के खेत में राजेश कुमार द्वारा फेंसिंग में जानबूझकर करंट छोड़ा गया था। करंट लगने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

4. पुरुवाला में बस चालक से मारपीट –
थाना पुरुवाला में धनवीर सिंह निवासी आगरों ने शिकायत दी कि 21 अक्टूबर सुबह 8:20 बजे वह बस नंबर HP71-2608 लेकर हरिपुर टोहाना पहुंचा तो हॉर्न बजाने पर एक बुजुर्ग ने बस रोककर चालक को नीचे खींच लिया। इसके बाद दो युवकों ने डंडे और लात-मुक्कों से मारपीट की और कंडक्टर का कैश बैग छीन लिया। आरोपियों की पहचान अख्तर अली, दिलशाद व संजय खान के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

देवभूमि संदेश – नशा छोड़ो हिमाचल जोड़ो

देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579