ऊना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीन्द्र चौहान का निधन, जिले में शोक की लहर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
राजीव शर्मन, ब्यूरो
ऊना – 22 अक्टूबर 2026

जिला ऊना मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में वर्षों से सेवारत रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सतीन्द्र चौहान के निधन का समाचार अत्यंत दुखदाई है।

पीड़ित मानवता के प्रति समर्पित डॉ. चौहान हमेशा याद किए जाएंगे। हंसमुख, हरफनमौला और सबके चहेते डॉ. सतीन्द्र चौहान ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बेहतरीन सेवाएं दीं।
उनके दुखद निधन से समूचे जिला ऊना को भारी क्षति पहुंची है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे और समाज सेवा के प्रति उनका जज्बा हमेशा चर्चा में रहता था।
जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश के लोग उनकी सेवाओं और समाज सेवा के जज्बे को सदैव याद रखेंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

देवभूमि न्यूज 24 – मेरा गांव, मेरा देश
देश दुनिया गांव देहात की खबरों का दर्पण
समाचार, विज्ञापन:9816216579